स्वजाति प्रेम

स्वजाति प्रेम

स्वजाति प्रेम 

एक वन में एक तपस्वी रहते थे। वे बहुत पहुंचे हुए ॠषि थे। उनका तपस्या बल बहुत ऊंचा था। रोज वह प्रातः आकर नदी में स्नान करते और नदी किनारे के एक पत्थर के ऊपर आसन जमाकर तपस्या करते थे। निकट ही उनकी कुटिया थी, जहां उनकी पत्नी भी रहती थी। एक दिन एक विचित्र घटना घटी। अपनी तपस्या समाप्त करने के बाद ईश्वर को प्रणाम करके उन्होंने अपने हाथ खोले ही थे कि उनके हाथों में एक नन्ही-सी चुहीया आ गिरी। वास्तव में आकाश में एक चील पंजों में उस चुहिया को दबाए उडी जा रही थी और संयोगवश चुहिया पंजो से छुटकर गिर पडी थी। ॠषि ने मौत के भय से थर-थर कांपती चुहिया को देखा। ठ्र्षि और उनकी पत्नी के कोई संतान नहीं थी। कई बार पत्नी संतान की इच्छा व्यक्त कर चुकी थी। ॠषि दिलासा देते रहते थे। ॠषि को पता था कि उनकी पत्नी के भागय में अपनी कोख से संतान को जन्म देकर मां बनने का सुख नहीं लिखा हैं। किस्मत का लिखा तो बदला नहीं जा सकता परन्तु अपने मुंह से यह सच्चाई बताकर वे पत्नी का दिल नहीं दुखाना चाहते थे। यह भी सोचते रहते कि किस उपाय से पत्नी के जीवन का यह अभाव दूर किया जाए। ॠषि को नन्हीं चुहिया पर दया आ गई। उन्होंने अपनी आंखें बंदकर एक मंत्र पढा और अपनी तपस्या की शक्ति से चुहिया को मानव बच्ची बना दिया। वह उस बच्ची को हाथों में उठाए घर पहुंचे और अपनी पत्नी से बोले “सुभागे, तुम सदा संतान की कामना किया करती थी। समझ लो कि ईश्वर ने तुम्हारी प्रार्थना सुन ली और यह बच्ची भेज दी। इसे अपनी पुत्री समझकर इसका लालन-पालन करो।” ॠषि पत्नी बच्ची को देखकर बहुत प्रसन्न हुउई। बच्ची को अपने हाथों में लेकर चूमने लगी “कितनी प्यारी बच्ची है। मेरी बच्ची ही तो हैं यह। इसे मैं पुत्री की तरह ही पालूंगी।” इस प्रकार वह चुहिया मानव बच्ची बनकर ॠषि के परिवार में पलने लगी। ॠषि पत्नी सच्ची मां की भांति ही उसकी देखभाल करने लगी। उसने बच्ची का नाम कांता रखा। ॠषि भी कांता से पितावत स्नेह करने लगे। धीरे-धीरे वे यह भूल गए की उनकी पुत्री कभी चुहिया थी। मां तो बच्ची के प्यार में खो गई। वह दिन-रात उसे खिलाने और उससे खेलने में लगी रहती। ॠषि अपनी पत्नी को ममता लुटाते देख प्रसन्न होते कि आखिर संतान न होने का उसे दुख नहीं रहा। ॠषि ने स्वयं भी उचित समय आने पर कांताअ को शिक्षा दी और सारी ज्ञान-विज्ञान की बातें सिखाई। समय पंख लगाकर उडने लगा। देखते ही देखते मां का प्रेम तथा ॠषि का स्नेह व शिक्षा प्राप्त करती कांता बढते-बढते सोलह वर्ष की सुंदर, सुशील व योग्य युवती बन गई। माता को बेटी के विवाह की चिंता सताने लगी। एक दिन उसने ॠषि से कह डाला “सुनो, अब हमारी कांता विवाह योग्य हो गई हैं। हमें उसके हाथ पीले कर देने चाहिए।” तभी कांता वहां आ पहुंची। उसने अपने केशों में फूल गूंथ रखे थे। चेहरे पर यौवन दमक रहा था। ॠषि को लगा कि उनकी पत्नी ठीक कह रही हैं। उन्होंने धीरे से अपनी पत्नी के कान में कहा “मैं हमारी बिटिया के लिए अच्छे से अच्छा वर ढूंढ निकालूंगा।” उन्होंने अपने तपोबल से सूर्यदेव का आवाहन किया। सूर्य ॠषि के सामने प्रकट हुए और बोले “प्रणाम मुनिश्री, कहिए आपने मुझे क्यों स्मरण किया? क्या आज्ञा हैं?” ॠषि ने कांता की ओर इशारा करके कहा “यह मेरी बेटी हैं। सर्वगुण सुशील हैं। मैं चाहता हूं कि तुम इससे विवाह कर लो।” तभी कांता बोली “तात, यह बहुत गर्म हैं। मेरी तो आंखें चुंधिया रही हैं। मैं इनसे विवाह कैसे करूं? न कभी इनके निकट जा पाऊंगी, न देख पाऊंगी।” ॠषि ने कांता की पीठ थपथपाई और बोले “ठीक हैं। दूसरे और श्रेष्ठ वर देखते हैं।” सूर्यदेव बोले “ॠषिवर, बादल मुझसे श्रेष्ठ हैं। वह मुझे भी ढक लेता हैं। उससे बात कीजिए।” ॠषि के बुलाने पर बादल गरजते-लरजते और बिजलियां चमकाते प्रकट हुए। बादल को देखते ही कांता ने विरोध किया “तात, यह तो बहुत काले रंग का हैं। मेरा रंग गोरा हैं। हमारी जोडी नहीं जमेगी।” ॠषि ने बादल से पूछा “तुम्ही बताओ कि तुमसे श्रेष्ठ कौन हैं?” बादल ने उत्तर दिया “पवन। वह मुझे भी उडाकर ले जाता हैं। मैं तो उसी के इशारे पर चलता रहता हूं।” ॠषि ने पवन का आवाहन किया। पवन देव प्रकट हुए तो ॠषि ने कांता से ही पूछा “पुत्री, तुम्हे यह वर पसंद हैं?” कांता ने अपना सिर हिलाया “नहीं तात! यह बहुत चंचल हैं। एक जगह टिकेगा ही नहीं। इसके साथ गॄहस्थी कैसे जमेगी?” ॠषि की पत्नी भी बोली “हम अपनी बेटी पवन देव को नहीं देंगे। दामाद कम से कम ऐसा तो होना चाहिए, जिसे हम अपनी आंख से देख सकें।” ॠषि ने पवन देव से पूछा “तुम्ही बताओ कि तुमसे श्रेष्ठ कौन हैं?” पवन देव बोले “ॠषिवर, पर्वत मुझसे भी श्रेष्ठ हैं। वह मेरा रास्ता रोक लेता हैं।” ॠषि के बुलावे पर पर्वतराज प्रकट हुए और बोले “ॠषिवर, आपने मुझे क्यों याद किया?” ॠषि ने सारी बात बताई। पर्वतराज ने कहा “पूछ लीजिए कि आपकी कन्या को मैं पसंद हूं क्या?” कांता बोली “ओह! यह तो पत्थर ही पत्थर हैं। इसका दिल भी पत्थर का होगा।” ॠषि ने पर्वतराज से उससे भी श्रेष्ठ वर बताने को कहा तो पर्वतराज बोले “चूहा मुझसे भी श्रेष्ठ हैं। वह मुझे भी छेदकर बिल बनाकर उसमें रहता हैं।” पर्वतराज के ऐसा कहते ही एक चूहा उनके कानों से निकलकर सामने आ कूदा। चूहे को देखते ही कांता खुशी से उछल पडी “तात, तात! मुझे यह चूहा बहुत पसंद हैं। मेरा विवाह इसी से कर दीजिए। मुझे इसके कान और पूंछ बहुत प्यारे लग रहे हैं।मुझे यही वर चाहिए।” ॠषि ने मंत्र बल से एक चुहिया को तो मानवी बना दिया, पर उसका दिल तो चुहिया का ही रहा। ॠषि ने कांता को फिर चुहिया बनाकर उसका विवाह चूहे से कर दिया और दोनों को विदा किया।

 सीखः जीव जिस योनी में जन्म लेता हैं, उसी के संस्कार बने रहते हैं। स्वभाव नकली उपायों से नहीं बदले जा सकते। 

टिप्पणियाँ

श्रेणियां

अकल1 अक्लमंद हंस1 अनमोल जमा-पूँजी1 अहंकार3 अहसास1 अहिंसा की शक्ति1 आपसी सदभाव1 उत्सव1 एक और एक ग्यारह2 एकता1 एकता का बल2 एकता का महत्व1 कंजूसी1 कर्तव्य1 कवितायें1 कहानियाँ1 कहो1 किवदन्ति1 किस्से1 कूड़े का ट्रक1 कौए और उल्लू1 खतरनाक1 गजराज1 गधा1 गार्बेज ट्रक1 गीदड1 घमंड2 घमण्ड1 चतुराई3 चमत्कार1 चरित्र ही जीवन की सच्ची संपत्ति1 चाणक्य जीवन1 चाणक्य नीति1 चापलूस1 चुनौतियों1 चूहे1 जीवन2 झगडालू1 झगडे1 झूठी शान1 ढोंगी सियार1 ढोल की पोल1 दास्तां1 दुश्मन1 दुश्मनी1 दुष्ट1 दोस्ती2 द्रष्टिकोण1 धीरज1 धोखा2 नकल1 नकलीपन1 नजरिया2 नज़ारे1 नानक1 नाम1 नीतिशास्त्र1 न्याय1 पंचतंत्र42 पंडित विष्णु शर्मा3 परिणाम1 पोल1 प्रशंसा1 प्रसन्नता1 प्रसिद्ध2 प्रेम1 प्रेरक2 प्रेरक कहानियां2 प्रेरक कहानी3 फरियाद1 फूट1 बंदर1 बहका1 बुद्धि1 बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 बुद्धिमान1 बुद्धिमानी1 बैरी1 भरोसे1 भाग्य1 मक्खीचूस1 मनुष्य1 महाभारत1 मित्र1 मुफ्तखोर1 मुर्ख1 मुसीबत1 मूर्ख2 मूर्खता2 मूषकराज1 मेहमान1 रंग में भंग1 रहस्य1 लोक कथाएँ4 लोक-कथाएँ1 लोककथा3 लोककथाएँ2 विद्वत्ता1 विनाश2 विश्वास1 व्यक्तिगत विकास1 शक्ति2 शक्ति से बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 शत्रु2 शब्द1 शरारती1 शरीर1 शेर1 श्रेष्ठ1 श्लोक1 संकट2 संगठन1 संगठन की शक्ति1 संघर्ष2 सकारात्मक1 सच्चा मित्र1 सच्चा शासक1 सच्चा सुख1 सच्चे मित्र1 सतर्क1 सफलता1 सफलता का रहस्य1 समस्या1 समस्याएं1 समाधान1 सलाह2 सांड1 सारतत्व1 साहस3 सीख2 सोचे-समझे1 स्वार्थ2 हरित भविष्य1 about Letting Go1 Adi Shankaracharya1 Articles2 Be a Person of Integrity1 Bhagya1 Books1 courage1 destiny1 dreams1 Education1 Education & Learning4 Empathy1 English for science1 Extraordinary leadership1 Folk-stories4 friend1 friendship1 friendship day1 God1 God is in Control1 God’s plan1 Golden Rules of Life1 Happiness3 Hidden1 Inspire1 Integrity1 Intelligence1 Karma1 LIFE PRINCIPLES1 methods1 motivation1 Motivational Quotes1 Napoleon Hill1 Nature1 One Act Play1 opportunities1 osho2 Problem solving1 public glories1 pursue1 sacrifices1 Scientific english1 Scientific Writing1 SDG1 seeking1 Short Story1 Story1 Succeed1 successful person1 The Balloon Story1 The pursuit of happiness1 Value of time1 Walt Disney1 ways to find motivation1 wealth of knowledge1 Wisdom1 Worldly Wisdom2