खरगोश की चतुराई

खरगोश की चतुराई


किसी घने वन में एक बहुत बड़ा शेर रहता था। वह रोज शिकार पर निकलता और एक ही नहीं, दो नहीं कई-कई जानवरों का काम तमाम देता। जंगल के जानवर डरने लगे कि अगर शेर इसी तरह शिकार करता रहा तो एक दिन ऐसा आयेगा कि जंगल में कोई भी जानवर नहीं बचेगा।
सारे जंगल में सनसनी फैल गई। शेर को रोकने के लिये कोई न कोई उपाय करना ज़रूरी था। एक दिन जंगल के सारे जानवर इकट्ठा हुए और इस प्रश्न पर विचार करने लगे। अन्त में उन्होंने तय किया कि वे सब शेर के पास जाकर उनसे इस बारे में बात करें। दूसरे दिन जानवरों के एकदल शेर के पास पहुंचा। उनके अपनी ओर आते देख शेर घबरा गया और उसने गरजकर पूछा, ‘‘क्या बात है ? तुम सब यहां क्यों आ रहे हो ?’’
जानवर दल के नेता ने कहा, ‘‘महाराज, हम आपके पास निवेदन करने आये हैं। आप राजा हैं और हम आपकी प्रजा। जब आप शिकार करने निकलते हैं तो बहुत जानवर मार डालते हैं। आप सबको खा भी नहीं पाते। इस तरह से हमारी संख्या कम होती जा रही है। अगर ऐसा ही होता रहा तो कुछ ही दिनों में जंगल में आपके सिवाय और कोई भी नहीं बचेगा। प्रजा के बिना राजा भी कैसे रह सकता है ? यदि हम सभी मर जायेंगे तो आप भी राजा नहीं रहेंगे। हम चाहते हैं कि आप सदा हमारे राजा बने रहें। आपसे हमारी विनती है कि आप अपने घर पर ही रहा करें। हर रोज स्वयं आपके खाने के लिए एक जानवर भेज दिया करेंगे। इस तरह से राजा और प्रजा दोनों ही चैन से रह सकेंगे।’’ शेर को लगा कि जानवरों की बात में सच्चाई है। उसने पलभर सोचा, फिर बोला अच्छी बात नहीं है। मैं तुम्हारे सुझाव को मान लेता हूं। लेकिन याद रखना, अगर किसी भी दिन तुमने मेरे खाने के लिये पूरा भोजन नहीं भेजा तो मैं जितने जानवर चाहूंगा, मार डालूंगा।’’ जानवरों के पास तो और कोई चारा नहीं। इसलिये उन्होंने शेर की शर्त मान ली और अपने-अपने घर चले गये।
उस दिन से हर रोज शेर के खाने के लिये एक जानवर भेजा जाने लगा। इसके लिये जंगल में रहने वाले सब जानवरों में से एक-एक जानवर, बारी-बारी से चुना जाता था। कुछ दिन बाद खरगोशों की बारी भी आ गई। शेर के भोजन के लिये एक नन्हें से खरगोश को चुना गया। वह खरगोश जितना छोटा था, उतना ही चतुर भी था। उसने सोचा, बेकार में शेर के हाथों मरना मूर्खता है अपनी जान बचाने का कोई न कोई उपाय अवश्य करना चाहिये, और हो सके तो कोई ऐसी तरकीब ढूंढ़नी चाहिये जिसे सभी को इस मुसीबत से सदा के लिए छुटकारा मिल जाये। आखिर उसने एक तरकीब सोच ही निकाली।
खरगोश धीरे-धीरे आराम से शेर के घर की ओर चल पड़ा। जब वह शेर के पास पहुंचा तो बहुत देर हो चुकी थी।
भूख के मारे शेर का बुरा हाल हो रहा था। जब उसने सिर्फ एक छोटे से खरगोश को अपनी ओर आते देखा तो गुस्से से बौखला उठा और गरजकर बोला, ‘‘किसने तुम्हें भेजा है ? एक तो पिद्दी जैसे हो, दूसरे इतनी देर से आ रहे हो। जिन बेवकूफों ने तुम्हें भेजा है मैं उन सबको ठीक करूंगा। एक-एक का काम तमाम न किया तो मेरा नाम भी शेर नहीं।’’
नन्हे खरोगश ने आदर से ज़मीन तक झुककर, ‘‘महाराज, अगर आप कृपा करके मेरी बात सुन लें तो मुझे या और जानवरों को दोष नहीं देंगे। वे तो जानते थे कि एक छोटा सा खरगोश आपके भोजन के लिए पूरा नहीं पड़ेगा, ‘इसलिए उन्होंने छह खरगोश भेजे थे। लेकिन रास्ते में हमें एक और शेर मिल गया। उसने पांच खरगोशों को मारकर खा लिया।’’
यह सुनते ही शेर दहाड़कर बोला, ‘‘क्या कहा ? दूसरा शेर ? कौन है वह ? तुमने उसे कहां देखा ?’’
‘‘महाराज, वह तो बहुत ही बड़ा शेर है’’, खरगोश ने कहा, ‘‘वह ज़मीन के अन्दर बनी एक बड़ी गुफा में से निकला था। वह तो मुझे ही मारने जा रहा था। पर मैंने उससे कहा, ‘सरकार, आपको पता नहीं कि आपने क्या अन्धेर कर दिया है। हम सब अपने महाराज के भोजन के लिये जा रहे थे, लेकिन आपने उनका सारा खाना खा लिया है। हमारे महाराज ऐसी बातें सहन नहीं करेंगे। वे ज़रूर ही यहाँ आकर आपको मार डालेंगे।’
‘‘इस पर उसने पूछा, ‘कौन है तुम्हारा राजा ?’ मैंने जवाब दिया, ‘हमारा राजा जंगल का सबसे बड़ा शेर है।’
‘‘महाराज, ‘मेरे ऐसा कहते ही वह गुस्से से लाल-पीला होकर बोला बेवकूफ इस जंगल का राजा सिर्फ मैं हूं। यहां सब जानवर मेरी प्रजा हैं। मैं उनके साथ जैसा चाहूं वैसा कर सकता हूं। जिस मूर्ख को तुम अपना राजा कहते हो उस चोर को मेरे सामने हाजिर करो। मैं उसे बताऊंगा कि असली राजा कौन है।’ महाराज इतना कहकर उस शेर ने आपको लिवाने के लिए मुझे यहां भेज दिया।’’
खरगोश की बात सुनकर शेर को बड़ा गुस्सा आया और वह बार-बार गरजने लगा। उसकी भयानक गरज से सारा जंगल दहलने लगा। ‘‘मुझे फौरन उस मूर्ख का पता बताओ’’, शेर ने दहाड़कर कहा, ‘‘जब तक मैं उसे जान से न मार दूँगा मुझे चैन नहीं मिलेगा।’’ ‘‘बहुत अच्छा महाराज,’’ खरगोश ने कहा ‘‘मौत ही उस दुष्ट की सजा है। अगर मैं और बड़ा और मजबूत होता तो मैं खुद ही उसके टुकड़े-टुकड़े कर देता।’’
‘‘चलो, ‘रास्ता दिखाओ,’’ शेर ने कहा, ‘‘फौरन बताओ किधर चलना है ?’’
‘‘इधर आइये महाराज, इधर, ‘‘खगगोश रास्ता दिखाते हुआ शेर को एक कुएँ के पास ले गया और बोला, ‘‘महाराज, वह दुष्ट शेर ज़मीन के नीचे किले में रहता है। जरा सावधान रहियेगा। किले में छुपा दुश्मन खतरनाक होता है।’’ ‘‘मैं उससे निपट लूँगा,’’ शेर ने कहा, ‘‘तुम यह बताओ कि वह है कहाँ ?’’
‘‘पहले जब मैंने उसे देखा था तब तो वह यहीं बाहर खड़ा था। लगता है आपको आता देखकर वह किले में घुस गया। आइये मैं आपको दिखाता हूँ।’’
खरगोश ने कुएं के नजदीक आकर शेर से अन्दर झांकने के लिये कहा। शेर ने कुएं के अन्दर झांका तो उसे कुएं के पानी में अपनी परछाईं दिखाई दी।
परछाईं को देखकर शेर ज़ोर से दहाड़ा। कुएं के अन्दर से आती हुई अपने ही दहाड़ने की गूंज सुनकर उसने समझा कि दूसरा शेर भी दहाड़ रहा है। दुश्मन को तुरंत मार डालने के इरादे से वह फौरन कुएं में कूद पड़ा।
कूदते ही पहले तो वह कुएं की दीवार से टकराया फिर धड़ाम से पानी में गिरा और डूबकर मर गया। इस तरह चतुराई से शेर से छुट्टी पाकर नन्हा खरगोश घर लौटा। उसने जंगल के जानवरों को शेर के मारे जाने की कहानी सुनाई। दुश्मन के मारे जाने की खबर से सारे जंगल में खुशी फैल गई। जंगल के सभी जानवर खरगोश की जय-जयकार करने लगे।

टिप्पणियाँ

श्रेणियां

अकल1 अक्लमंद हंस1 अनमोल जमा-पूँजी1 अहंकार3 अहसास1 अहिंसा की शक्ति1 आपसी सदभाव1 उत्सव1 एक और एक ग्यारह2 एकता1 एकता का बल2 एकता का महत्व1 कंजूसी1 कर्तव्य1 कवितायें1 कहानियाँ1 कहो1 किवदन्ति1 किस्से1 कूड़े का ट्रक1 कौए और उल्लू1 खतरनाक1 गजराज1 गधा1 गार्बेज ट्रक1 गीदड1 घमंड2 घमण्ड1 चतुराई3 चमत्कार1 चरित्र ही जीवन की सच्ची संपत्ति1 चाणक्य जीवन1 चाणक्य नीति1 चापलूस1 चुनौतियों1 चूहे1 जीवन2 झगडालू1 झगडे1 झूठी शान1 ढोंगी सियार1 ढोल की पोल1 दास्तां1 दुश्मन1 दुश्मनी1 दुष्ट1 दोस्ती2 द्रष्टिकोण1 धीरज1 धोखा2 नकल1 नकलीपन1 नजरिया2 नज़ारे1 नानक1 नाम1 नीतिशास्त्र1 न्याय1 पंचतंत्र42 पंडित विष्णु शर्मा3 परिणाम1 पोल1 प्रशंसा1 प्रसन्नता1 प्रसिद्ध2 प्रेम1 प्रेरक2 प्रेरक कहानियां2 प्रेरक कहानी3 फरियाद1 फूट1 बंदर1 बहका1 बुद्धि1 बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 बुद्धिमान1 बुद्धिमानी1 बैरी1 भरोसे1 भाग्य1 मक्खीचूस1 मनुष्य1 महाभारत1 मित्र1 मुफ्तखोर1 मुर्ख1 मुसीबत1 मूर्ख2 मूर्खता2 मूषकराज1 मेहमान1 रंग में भंग1 रहस्य1 लोक कथाएँ4 लोक-कथाएँ1 लोककथा3 लोककथाएँ2 विद्वत्ता1 विनाश2 विश्वास1 व्यक्तिगत विकास1 शक्ति2 शक्ति से बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 शत्रु2 शब्द1 शरारती1 शरीर1 शेर1 श्रेष्ठ1 श्लोक1 संकट2 संगठन1 संगठन की शक्ति1 संघर्ष2 सकारात्मक1 सच्चा मित्र1 सच्चा शासक1 सच्चा सुख1 सच्चे मित्र1 सतर्क1 सफलता1 सफलता का रहस्य1 समस्या1 समस्याएं1 समाधान1 सलाह2 सांड1 सारतत्व1 साहस3 सीख2 सोचे-समझे1 स्वार्थ2 हरित भविष्य1 about Letting Go1 Adi Shankaracharya1 Articles2 Be a Person of Integrity1 Bhagya1 Books1 courage1 destiny1 dreams1 Education1 Education & Learning4 Empathy1 English for science1 Extraordinary leadership1 Folk-stories4 friend1 friendship1 friendship day1 God1 God is in Control1 God’s plan1 Golden Rules of Life1 Happiness3 Hidden1 Inspire1 Integrity1 Intelligence1 Karma1 LIFE PRINCIPLES1 methods1 motivation1 Motivational Quotes1 Napoleon Hill1 Nature1 One Act Play1 opportunities1 osho2 Problem solving1 public glories1 pursue1 sacrifices1 Scientific english1 Scientific Writing1 SDG1 seeking1 Short Story1 Story1 Succeed1 successful person1 The Balloon Story1 The pursuit of happiness1 Value of time1 Walt Disney1 ways to find motivation1 wealth of knowledge1 Wisdom1 Worldly Wisdom2