गजराज व मूषकराज

गजराज व मूषकराज


प्राचीन काल में एक नदी के किनारे बसा नगर व्यापार का केन्द्र था। फिर आए उस नगर के बुरे दिन, जब एक वर्ष भारी वर्षा हुई। नदी ने अपना रास्ता बदल दिया।
लोगों के लिए पीने का पानी न रहा और देखते ही देखते नगर वीरान हो गया अब वह जगह केवल चूहों के लायक रह गई। चारों ओर चूहे ही चूहे नजर आने लगे। चूहो का पूरा साम्राज्य ही स्थापित हो गया। चूहों के उस साम्राज्य का राजा बना मूषकराज चूहा। चूहों का भाग्य देखो, उनके बसने के बाद नगर के बाहर जमीन से एक पानी का स्त्रोत फूट पडा और वह एक बडा जलाशय बन गया।
नगर से कुछ ही दूर एक घना जंगल था। जंगल में अनगिनत हाथी रहते थे। उनका राजा गजराज नामक एक विशाल हाथी था। उस जंगल क्षेत्र में भयानक सूखा पडा। जीव-जन्तु पानी की तलाश में इधर-उधर मारे-मारे फिरने लगे। भारी भरकम शरीर वाले हाथियों की तो दुर्दशा हो गई।
हाथियों के बच्चे प्यास से व्याकुल होकर चिल्लाने व दम तोडने लगे। गजराज खुद सूखे की समस्या से चिंतित था और हाथियों का कष्ट जानता था। एक दिन गजराज की मित्र चील ने आकर खबर दी कि खंडहर बने नगर के दूसरी ओर एक जलाशय हैं। गजराज ने सबको तुरंत उस जलाशय की ओर चलने का आदेश दिया। सैकडों हाथी प्यास बुझाने डोलते हुए चल पडे। जलाशय तक पहुंचने के लिए उन्हें खंडहर बने नगर के बीच से गुजरना पडा।
हाथियों के हजारों पैर चूहों को रौंदते हुए निकल गए। हजारों चूहे मारे गए। खंडहर नगर की सडकें चूहों के खून-मांस के कीचड से लथपथ हो गई। मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। हाथियों का दल फिर उसी रास्ते से लौटा। हाथी रोज उसी मार्ग से पानी पीने जाने लगे।
काफी सोचने-विचारने के बाद मूषकराज के मंत्रियों ने कहा “महाराज, आपको ही जाकर गजराज से बात करनी चाहिए। वह दयालु हाथी हैं।” मूषकराज हाथियों के वन में गया। एक बडे पेड के नीचे गजराज खडा था।
मूषकराज उसके सामने के बडे पत्थर के ऊपर चढा और गजराज को नमस्कार करके बोला “गजराज को मूषकराज का नमस्कार। हे महान हाथी, मैं एक निवेदन करना चाहता हूं।”
आवाज गजराज के कानों तक नहीं पहुंच रही थी। दयालु गजराज उसकी बात सुनने के लिए नीचे बैठ गया और अपना एक कान पत्थर पर चढे मूषकराज के निकट ले जाकर बोला “नन्हें मियां, आप कुछ कह रहे थे। कॄपया फिर से कहिए।”
मूषकराज बोला “हे गजराज, मुझे चूहा कहते हैं। हम बडी संख्या में खंडहर बनी नगरी में रहते हैं। मैं उनका मूषकराज हूं। आपके हाथी रोज जलाशय तक जाने के लिए नगरी के बीच से गुजरते हैं। हर बार उनके पैरों तले कुचले जाकर हजारों चूहे मरते हैं। यह मूषक संहार बंद न हुआ तो हम नष्ट हो जाएंगे।”
गजराज ने दुख भरे स्वर में कहा “मूषकराज, आपकी बात सुन मुझे बहुत शोक हुआ। हमें ज्ञान ही नहीं था कि हम इतना अनर्थ कर रहे हैं। हम नया रास्ता ढूढ लेंगे।”
मूषकराज कॄतज्ञता भरे स्वर में बोला “गजराज, आपने मुझ जैसे छोटे जीव की बात ध्यान से सुनी। आपका धन्यवाद। गजराज, कभी हमारी जरुरत पडे तो याद जरुर कीजिएगा।”
गजराज ने सोचा कि यह नन्हा जीव हमारे किसी काम क्या आएगा। सो उसने केवल मुस्कुराकर मूषकराज को विदा किया। कुछ दिन बाद पडौसी देश के राजा ने सेना को मजबूत बनाने के लिए उसमें हाथी शामिल करने का निर्णय लिया। राजा के लोग हाथी पकडने आए। जंगल में आकर वे चुपचाप कई प्रकार के जाल बिछाकर चले जाते हैं। सैकडों हाथी पकड लिए गए। एक रात हाथियों के पकडे जाने से चिंतित गजराज जंगल में घूम रहे थे कि उनका पैर सूखी पत्तियों के नीचे छल से दबाकर रखे रस्सी के फंदे में फंस जाता हैं। जैसे ही गजराज ने पैर आगे बढाया रस्सा कस गया। रस्से का दूसरा सिरा एक पेड के मोटे तने से मजबूती से बंधा था। गजराज चिंघाडने लगा। उसने अपने सेवकों को पुकारा, लेकिन कोई नहीं आया।कौन फंदे में फंसे हाथी के निकट आएगा? एक युवा जंगली भैंसा गजराज का बहुत आदर करता था। जब वह भैंसा छोटा था तो एक बार वह एक गड्ढे में जा गिरा था। उसकी चिल्लाहट सुनकर गजराज ने उसकी जाअन बचाई थी। चिंघाड सुनकर वह दौडा और फंदे में फंसे गजराज के पास पहुंचा। गजराज की हालत देख उसे बहुत धक्का लगा। वह चीखा “यह कैसा अन्याय हैं? गजराज, बताइए क्या करुं? मैं आपको छुडाने के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं।”
गजराज बोले “बेटा, तुम बस दौडकर खंडहर नगरी जाओ और चूहों के राजा मूषकराजा को सारा हाल बताना। उससे कहना कि मेरी सारी आस टूट चुकी हैं।
भैंसा अपनी पूरी शक्ति से दौडा-दौडा मूषकराज के पास गया और सारी बात बताई। मूषकराज तुरंत अपने बीस-तीस सैनिकों के साथ भैंसे की पीठ पर बैठा और वो शीघ्र ही गजराज के पास पहुंचे। चूहे भैंसे की पीठ पर से कूदकर फंदे की रस्सी कुतरने लगे। कुछ ही देर में फंदे की रस्सी कट गई व गजराज आजाद हो गए।

सीखः आपसी सदभाव व प्रेम सदा एक दूसरे के कष्टों को हर लेते हैं।

टिप्पणियाँ

श्रेणियां

अकल1 अक्लमंद हंस1 अनमोल जमा-पूँजी1 अहंकार3 अहसास1 अहिंसा की शक्ति1 आपसी सदभाव1 उत्सव1 एक और एक ग्यारह2 एकता1 एकता का बल2 एकता का महत्व1 कंजूसी1 कर्तव्य1 कवितायें1 कहानियाँ1 कहो1 किवदन्ति1 किस्से1 कूड़े का ट्रक1 कौए और उल्लू1 खतरनाक1 गजराज1 गधा1 गार्बेज ट्रक1 गीदड1 घमंड2 घमण्ड1 चतुराई3 चमत्कार1 चरित्र ही जीवन की सच्ची संपत्ति1 चाणक्य जीवन1 चाणक्य नीति1 चापलूस1 चुनौतियों1 चूहे1 जीवन2 झगडालू1 झगडे1 झूठी शान1 ढोंगी सियार1 ढोल की पोल1 दास्तां1 दुश्मन1 दुश्मनी1 दुष्ट1 दोस्ती2 द्रष्टिकोण1 धीरज1 धोखा2 नकल1 नकलीपन1 नजरिया2 नज़ारे1 नानक1 नाम1 नीतिशास्त्र1 न्याय1 पंचतंत्र42 पंडित विष्णु शर्मा3 परिणाम1 पोल1 प्रशंसा1 प्रसन्नता1 प्रसिद्ध2 प्रेम1 प्रेरक2 प्रेरक कहानियां2 प्रेरक कहानी3 फरियाद1 फूट1 बंदर1 बहका1 बुद्धि1 बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 बुद्धिमान1 बुद्धिमानी1 बैरी1 भरोसे1 भाग्य1 मक्खीचूस1 मनुष्य1 महाभारत1 मित्र1 मुफ्तखोर1 मुर्ख1 मुसीबत1 मूर्ख2 मूर्खता2 मूषकराज1 मेहमान1 रंग में भंग1 रहस्य1 लोक कथाएँ4 लोक-कथाएँ1 लोककथा3 लोककथाएँ2 विद्वत्ता1 विनाश2 विश्वास1 व्यक्तिगत विकास1 शक्ति2 शक्ति से बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 शत्रु2 शब्द1 शरारती1 शरीर1 शेर1 श्रेष्ठ1 श्लोक1 संकट2 संगठन1 संगठन की शक्ति1 संघर्ष2 सकारात्मक1 सच्चा मित्र1 सच्चा शासक1 सच्चा सुख1 सच्चे मित्र1 सतर्क1 सफलता1 सफलता का रहस्य1 समस्या1 समस्याएं1 समाधान1 सलाह2 सांड1 सारतत्व1 साहस3 सीख2 सोचे-समझे1 स्वार्थ2 हरित भविष्य1 about Letting Go1 Adi Shankaracharya1 Articles2 Be a Person of Integrity1 Bhagya1 Books1 courage1 destiny1 dreams1 Education1 Education & Learning4 Empathy1 English for science1 Extraordinary leadership1 Folk-stories4 friend1 friendship1 friendship day1 God1 God is in Control1 God’s plan1 Golden Rules of Life1 Happiness3 Hidden1 Inspire1 Integrity1 Intelligence1 Karma1 LIFE PRINCIPLES1 methods1 motivation1 Motivational Quotes1 Napoleon Hill1 Nature1 One Act Play1 opportunities1 osho2 Problem solving1 public glories1 pursue1 sacrifices1 Scientific english1 Scientific Writing1 SDG1 seeking1 Short Story1 Story1 Succeed1 successful person1 The Balloon Story1 The pursuit of happiness1 Value of time1 Walt Disney1 ways to find motivation1 wealth of knowledge1 Wisdom1 Worldly Wisdom2