बडे नाम का चमत्कार

बडे नाम का चमत्कार


एक समय की बात है एक वन में हाथियों का एक झुंड रहता था। उस झुंड का सरदार चतुर्दंत नामक एक विशाल, पराक्रमी, गंभीर व समझदार हाथी था। सब उसी की छत्र-छाया में शुख से रहते थे। वह सबकी समस्याएं सुनता। उनका हल निकालता, छोटे-बडे सबका बराबर ख्याल रखता था। एक बार उस क्षेत्र में भयंकर सूखा पडा। वर्षों पानी नहीं बरसा। सारे ताल-तलैया सूखने लगे। पेड-पौधे कुम्हला गए धरती फट गई, चारों और हाहाकार मच गई। हर प्राणी बूंद-बूंद के लिए तरसता गया। हाथियों ने अपने सरदार से कहा “सरदार, कोई उपाय सोचिए। हम सब प्यासे मर रहे हैं। हमारे बच्चे तडप रहे हैं।”
चतुर्दंत पहले ही सारी समस्या जानता था। सबके दुख समझता था पर उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या उपाय करे। सोचते-सोचते उसे बचपन की एक बात याद आई और चतुर्दंत ने कहा “मुझे ऐसा याद आता हैं कि मेरे दादाजी कहते थे, यहां से पूर्व दिशा में एक ताल हैं, जो भूमिगत जल से जुडे होने के कारण कभी नहीं सूखता। हमें वहां चलना चाहिए।” सभी को आशा की किरण नजर आई।
हाथियों का झुंड चतुर्दंत द्वारा बताई गई दिशा की ओर चल पडा। बिना पानी के दिन की गर्मी में सफर करना कठिन था, अतः हाथी रात को सफर करते। पांच रात्रि के बाद वे उस अनोखे ताल तक पहुंच गए। सचमुच ताल पानी से भरा था सारे हातियों ने खूब पानी पिया जी भरकर ताल में नहाए व डुबकियां लगाईं।
उसी क्षेत्र में खरगोशों की घनी आबादी थी। उनकी शामत आ गई। सैकडों खरगोश हाथियों के पैरों-तले कुचले गए। उनके बिल रौंदे गए। उनमें हाहाकार मच गया। बचे-कुचे खरगोशों ने एक आपातकालीन सभा की। एक खरगोश बोला “हमें यहां से भागना चाहिए।”
एक तेज स्वभाव वाला खरगोश भागने के हक में नहीं था। उसने कहा “हमें अक्ल से काम लेना चाहिए। हाथी अंधविश्वासी होते हैं। हम उन्हें कहेंगे कि हम चंद्रवंशी हैं। तुम्हारे द्वारा किए खरगोश संहार से हमारे देव चंद्रमा रुष्ट हैं। यदि तुम यहां से नहीं गए तो चंद्रदेव तुम्हें विनाश का श्राप देंगे।”
एक अन्य खरगोश ने उसका समर्थन किया “चतुर ठीक कहता हैं। उसकी बात हमें माननी चाहिए। लंबकर्ण खरगोश को हम अपना दूत बनाकर चतुर्दंत के पास भेंजेगे।” इस प्रस्ताव पर सब सहमत हो गए। लंबकर्ण एक बहुत चतुर खरगोश था। सारे खरगोश समाज में उसकी चतुराई की धाक थी। बातें बनाना भी उसे खूब आता था। बात से बात निकालते जाने में उसका जवाब नहीं था। जब खरगोशों ने उसे दूत बनकर जाने के लिए कहा तो वह तुरंत तैयार हो गया। खरगोशों पर आए संकट को दूर करके उसे प्रसन्नता ही होगी। लंबकर्ण खरगोश चतुर्दंत के पास पहुंचा और दूर से ही एक चट्टान पर चढकर बोला “गजनायक चतुर्दंत, मैं लंबकर्ण चन्द्रमा का दूत उनका संदेश लेकर आया हूं। चन्द्रमा हमारे स्वामी हैं।”
चतुर्दंत ने पूछा ” भई,क्या संदेश लाए हो तुम ?”
लंबकर्ण बोला “तुमने खरगोश समाज को बहुत हानि पहुंचाई हैं। चन्द्रदेव तुमसे बहुत रुष्ट हैं। इससे पहले कि वह तुम्हें श्राप देदें, तुम यहां से अपना झुंड लेकर चले जाओ।”
चतुर्दंत को विश्वास न हुआ। उसने कहा “चंद्रदेव कहां हैं? मैं खुद उनके दर्शन करना चाहता हूं।”
लंबकर्ण बोला “उचित हैं। चंद्रदेव असंख्य मॄत खरगोशों को श्रद्धांजलि देने स्वयं ताल में पधारकर बैठे हैं, आईए, उनसे साक्षात्कार कीजिए और स्वयं देख लीजिए कि वे कितने रुष्ट हैं।” चालाक लंबकर्ण चतुर्दंत को रात में ताल पर ले आया। उस रात पूर्णमासी थी। ताल में पूर्ण चंद्रमा का बिम्ब ऐसे पड रहा था जैसे शीशे में प्रतिबिम्ब दिखाई पडता हैं। चतुर्दंत घबरा गया चालाक खरगोश हाथी की घबराहट ताड गया और विश्वास के साथ बोला “गजनायक, जरा नजदीक से चंद्रदेव का साक्षात्कार करें तो आपको पता लगेगा कि आपके झुंड के इधर आने से हम खरगोशों पर क्या बीती हैं। अपने भक्तों का दुख देखकर हमारे चंद्रदेवजी के दिल पर क्या गुजर रही है|”
लंबकर्ण की बातों का गजराज पर जादू-सा असर हुआ। चतुर्दंत डरते-डरते पानी के निकट गया और सूंड चद्रंमा के प्रतिबिम्ब के निकट ले जाकर जांच करने लगा। सूंड पानी के निकट पहुंचने पर सूंड से निकली हवा से पानी में हलचल हुई और चद्रंमा ला प्रतिबिम्ब कई भागों में बंट गया और विकॄत हो गया। यह देखते ही चतुर्दंत के होश उड गए। वह हडबडाकर कई कदम पीछे हट गया। लंबकर्ण तो इसी बात की ताक में था। वह चीखा “देखा, आपको देखते ही चंद्रदेव कितने रुष्ट हो गए! वह क्रोध से कांप रहे हैं और गुस्से से फट रहे हैं। आप अपनी खैर चाहते हैं तो अपने झुंड के समेत यहां से शीघ्रातिशीघ्र प्रस्थान करें वर्ना चंद्रदेव पता नहीं क्या श्राप देदें।”
चतुर्दंत तुरंत अपने झुंड के पास लौट गया और सबको सलाह दी कि उनका यहां से तुरंत प्रस्थान करना ही उचित होगा। अपने सरदार के आदेश को मानकर हाथियों का झुंड लौट गया। खरगोशों में खुशी की लहर दौड गई। हाथियों के जाने के कुछ ही दिन पश्चात आकाश में बादल आए, वर्षा हुई और सारा जल संकट समाप्त हो गया। हाथियों को फिर कभी उस ओर आने की जरूरत ही नहीं पडी।
सीखः चतुराई से शारीरिक रुप से बलशाली शत्रु को भी मात दी जा सकती हैं।

टिप्पणियाँ

श्रेणियां

अकल1 अक्लमंद हंस1 अनमोल जमा-पूँजी1 अहंकार3 अहसास1 अहिंसा की शक्ति1 आपसी सदभाव1 उत्सव1 एक और एक ग्यारह2 एकता1 एकता का बल2 एकता का महत्व1 कंजूसी1 कर्तव्य1 कवितायें1 कहानियाँ1 कहो1 किवदन्ति1 किस्से1 कूड़े का ट्रक1 कौए और उल्लू1 खतरनाक1 गजराज1 गधा1 गार्बेज ट्रक1 गीदड1 घमंड2 घमण्ड1 चतुराई3 चमत्कार1 चरित्र ही जीवन की सच्ची संपत्ति1 चाणक्य जीवन1 चाणक्य नीति1 चापलूस1 चुनौतियों1 चूहे1 जीवन2 झगडालू1 झगडे1 झूठी शान1 ढोंगी सियार1 ढोल की पोल1 दास्तां1 दुश्मन1 दुश्मनी1 दुष्ट1 दोस्ती2 द्रष्टिकोण1 धीरज1 धोखा2 नकल1 नकलीपन1 नजरिया2 नज़ारे1 नानक1 नाम1 नीतिशास्त्र1 न्याय1 पंचतंत्र42 पंडित विष्णु शर्मा3 परिणाम1 पोल1 प्रशंसा1 प्रसन्नता1 प्रसिद्ध2 प्रेम1 प्रेरक2 प्रेरक कहानियां2 प्रेरक कहानी3 फरियाद1 फूट1 बंदर1 बहका1 बुद्धि1 बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 बुद्धिमान1 बुद्धिमानी1 बैरी1 भरोसे1 भाग्य1 मक्खीचूस1 मनुष्य1 महाभारत1 मित्र1 मुफ्तखोर1 मुर्ख1 मुसीबत1 मूर्ख2 मूर्खता2 मूषकराज1 मेहमान1 रंग में भंग1 रहस्य1 लोक कथाएँ4 लोक-कथाएँ1 लोककथा3 लोककथाएँ2 विद्वत्ता1 विनाश2 विश्वास1 व्यक्तिगत विकास1 शक्ति2 शक्ति से बुद्धि ज्यादा बलवान होती है1 शत्रु2 शब्द1 शरारती1 शरीर1 शेर1 श्रेष्ठ1 श्लोक1 संकट2 संगठन1 संगठन की शक्ति1 संघर्ष2 सकारात्मक1 सच्चा मित्र1 सच्चा शासक1 सच्चा सुख1 सच्चे मित्र1 सतर्क1 सफलता1 सफलता का रहस्य1 समस्या1 समस्याएं1 समाधान1 सलाह2 सांड1 सारतत्व1 साहस3 सीख2 सोचे-समझे1 स्वार्थ2 हरित भविष्य1 about Letting Go1 Adi Shankaracharya1 Articles2 Be a Person of Integrity1 Bhagya1 Books1 courage1 destiny1 dreams1 Education1 Education & Learning4 Empathy1 English for science1 Extraordinary leadership1 Folk-stories4 friend1 friendship1 friendship day1 God1 God is in Control1 God’s plan1 Golden Rules of Life1 Happiness3 Hidden1 Inspire1 Integrity1 Intelligence1 Karma1 LIFE PRINCIPLES1 methods1 motivation1 Motivational Quotes1 Napoleon Hill1 Nature1 One Act Play1 opportunities1 osho2 Problem solving1 public glories1 pursue1 sacrifices1 Scientific english1 Scientific Writing1 SDG1 seeking1 Short Story1 Story1 Succeed1 successful person1 The Balloon Story1 The pursuit of happiness1 Value of time1 Walt Disney1 ways to find motivation1 wealth of knowledge1 Wisdom1 Worldly Wisdom2